हर बूथ को सशक्त बनाना है: प्रमोद तिवारी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित में बनाई गई योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए रविवार को बूथ स्तर पर जिला संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक करके विधान सभा जैदपुर इलाके के मूलीगंज समेत कई बूथों पर जनसंपर्क करके पम्पलेट के सहारे प्रचार किया। इस मौके पर कहा कि हर बूथ को सशक्त बनाना लक्ष्य है। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जिनमें विशेष रूप से आयुष्मान भारत, ई-श्रम कार्ड, किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, डोमिसाइल जैसी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीतियों के साथ बूथ पर रहने वाले परिवारों से संपर्क किया। और योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट की। श्री तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह आम लोगों के संपर्क में रहें। जंहा कही कोई शिकायत मिलती है फ़ोन करके अवगत कराएं भाजपा संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके समस्या का निदान करेंगे इस मौके पर प्रामोद वर्मा मंडल महामंत्री शक्ति केंद्र संयोजक मनोज रावत बूथ अध्यक्ष ब्रजेश वर्मा मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

