भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। जुम्मे की नमाज को लेकर गुरुवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में कस्बा शहाबपुर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगो से मुलाकात करते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी लोग अकीदत से जुम्मे की नमाज अदा करे तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे क्योंकि कुछ अराजक तत्व फर्जी पोस्टों को जरिये माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं ऐसे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास किया।
फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह, सुधीर कुमार यादव, अब्दुल रहमान खान, मुन्ना सिंह, रविन्द्र सिंह, माया यादव, का0 गनेश बाबू, राम नारायण राना राम आशीष, राजेंद्र, राजीव, शिवकांत सहित भारी संख्या में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

