ड्रोन केमरे की नजर मे रहा पूरा शहर एसडीएम ,सीओ, कोतवाल की नमाज से पूर्व सभाएं अपीलें व शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास रंग लाये शांति पूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान । जुमे की नमाज से पूर्व एसडीएम महिपाल सिंह ,सीओ चन्द्र्पाल सिंह ,कोतवाल संजीव शुक्ला ,अधिशासी अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर ड्रोन केमरे से शहर का चप्पा चप्पा छान मारा कहीं कोई संदिग्ध बस्तु नहीं मिली इसी के साथ ही नमाजिओ की अधिक क्षमता वाली मस्जिदों को सीसीटीबी केमरों से लेस कर दिया गया । एसडीएम ,सीओ ने गुरुवार को ही लोगों को सूचना दे थी कि जिसे ज्ञापन देना है वह एक दो लोगों के साथ तहसील पहुँचकर ज्ञापन दे सकता है ।

शुक्रवार को लोगो ने शांति पूर्वक नमाज अदा की और अपने अपने घरों को वापस चले गए । नगर व देहात की तमाम मस्जिदों समेत जामा मस्जिद मे भी पूरी अकीदत के साथ अदा की गई जुमे की नमाज अमनचैन के साथ जुमे की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने खैर-ओ-बरकत देश मे अमन शांति के लिए दुआ की। काजी मोहल्ला कोट जामा मस्जिद के इमाम नईम अब्दुल्ला ने अपनी तकरीर में कहा आप लोग नमाज के पाबंद बनो और नमाजी बनो अल्लाह के घरों को आबाद करो और उसके बाद देश और प्रदेश मैं अमनो अमान के लिए दुआ की गई और उसके बाद लोग नमाज पढ़ पढ़ कर अपने घरों की चले गए। शहवाजपुर जामा मस्जिद के इमाम कारी खलीकुर्रहमान ने कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई । जुमे की नमाज के बाद लोगों से अपील की गई कि सभी लोग नमाज अदा करने के बाद अपने घरों को चले जायें सभी लोग शांति पूर्वक अपने घरों को वापस लौट गए तब कहीं प्रशासन चेन की सांस ली । दो दिन पूर्व से ही नमाज शांतिपूर्वक अदा कराने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा था धर्मगुरुओ से मुलाक़ात कर शांति पूर्वक नमाज अदा करने भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई थी । जिसके चलते जुमे की नमाज खुशनमा माहोल मे शांतिप्पूर्वक अदा की गई ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

