कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। अफवाहों और बवाल की आशंकओं के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। पुलिस विभाग इस दौरान पूरी तरह अलर्ट रहा। दोपहर दो बजे नमाज खत्म हुई तो नमाजियों की भीड़ को कड़ी सुरक्षा के बीच अपने अपने घरों की ओर रवाना किया गया। पूरे इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई । प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार की देर शाम को ही अपने अधीनस्थों के साथ कस्बा शहाबपुर एव सहादतगंज में फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत कर दिया था तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक कर शान्ति बनाये रखने की अपील की थी। शुक्रवार को क्षेत्र की सभी मस्जिदों में पुलिस के कड़े पहरे में जुम्मे की नमाज अदा की गई। न्यायिक तहसीलदार कविता ठाकुर , सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, धर्मानन्द लेखपाल ने नोडल के रूप मस्जिदों का भृमण किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

