19 से 30 जून तक होगा चावल का निःशुल्क वितरण।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता )एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है। कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-फेज-6 के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर माह मई से सितम्बर तक (कुल 05 माह) के लिये 5 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट प्रति माह की मात्रानुसार निःशुल्क खाद्यान्न का आवटंन प्राप्त होने के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उप्र जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या 2135/आ.पू.रा-निःशुल्क दिनांक 17 जून द्धारा पीएमजीकेएवाई योजनान्तर्गत माह मई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (मात्र चावल) का माह जून (वितरण दिनांक 19 जून से 30 जून के मध्य निःशुल्क वितरण कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
इसको दृष्टिगत पीएमजीकेएवाई योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनहित में जनपद बदायॅू के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि पीएमजीकेएवाई योजनान्तर्गत माह मई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (मात्र चावल) माह जून में दिनांक 19 जून से दिनांक 30 जून के मध्य निःशुल्क वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर निःशुल्क मात्र 5 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा। वितरण दिवसों में उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। मोबाईल ओ0टी0पी0 के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 30 जून रहेगी। उन्होंने राशनकार्ड धारकों से अपील की है। कि वे उचित दर विक्रेता को अपेक्षित सहयोग प्रदान कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये नियमानुसार चावल प्राप्त करें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता )एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

