चंद्रशेखर आजाद को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। राजस्थान की सरकार ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। राजस्थान में सी.एच.ए कर्मचारियों को नियमित करने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल होने गए थे। राजस्थान की सरकार ने चंद्रशेखर को शानिवार की रात 12 बजे होटल से ही उनके साथियों के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके संबंध में आज पूरे भारत में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन भेजा गया। इस संबंध में सरकार से मांग की गई है कि चंद्रशेखर आजाद को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। आजाद समाज पार्टी पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करेगी। जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी। इस मौके पर नंदन सिंह गौतम, हरिनन्दन सिंह गौतम जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, गोपी वर्मा, शिवकरन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार, देशराज गौतम, शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

