सरकारी जमीन पर दबंगों ने कराया निर्माण, हटवाया कब्जा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में इसी गांव निवासी मो इदरीस पुत्र हनीफ व रामदेव यादव पुत्र मोहन के द्वारा सरकारी जमीन प्राचीन परती पर दबंगई से निर्माण किया जा रहा था हल्का लेखपाल व प्रधान के मना करने पर निर्माण कार्य नही बंद किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सुरेश गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को फोन पर अवगत कराया मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बनी दीवाल को गिरवा दिया और हल्का लेखपाल से दोनो लोगो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हल्का लेखपाल दीपचंद श्रीवास्तव ने बताया की उपजिलाधिकारी के आदेश पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!