सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतिम दिन स्कूली बच्चों को अधिशासी अधिकारी ने दिलाई शपथ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुन चक्रण तथा प्रतिबंधों को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य को लेकर नगर में पांच दिवसीय चलाए जा रहे बृहद वृहद जन जागरूकता अभियान के अंतिम दिन एक विद्यालय में बच्चों एवं स्टाफ को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ग्रहण कराई गई तथा बाजार में व्यापारियों को फैला वितरण करने के साथ ही कूड़ा संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने मैं सहभागिता निभाने वाले 5 सफाई मित्रों सहित वेस्टिज पुणे पर उत्कृष्ट कलाकृति बनाने वाली एक स्कूली छात्रा सहित छह लोगों को सम्मानित किया गया l

ज्ञात रहे केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके चलते सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुन चक्रण तथा प्रतिबंधों को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य को लेकर नगर में बीते 29 जून से 3 जुलाई तक बृहद जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है lअभियान के अंतिम दिन अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने नगर के मीरा साहब अली मजार के पास स्थित सर सैयद पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों तथा स्टाफ को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई साथ ही साथ उन से अनुरोध किया कि वह खुद तो सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे परंतु अपने परिचित रिश्तेदारों पड़ोसियों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें के लिए जागरूक करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे नुकसान की जानकारी भी देंगे अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया वही वृद्ध जन जागरूकता अभियान के अंतिम दिन बाजार विल्सन गंज  के  व्यापारियों को निशुल्क  थैला बैग का वितरण किया तथा वही नगर के कूड़ा संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने में सहभागिता निभाने वाले 5 सफाई मित्र कमल, रितेश,सोनपाल, बाबू ,जैकी तथा पन्ना लाल इंटर कॉलेज कक्षा 12 की छात्रा रिदा  द्वारा वेस्टीज कूड़े पर बनाई गई उत्कृष्ट कलाकृति कलाकृति बनाए जाने पर अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र पत्र देकर उत्साह वर्धन एवं सम्मानित किया गया इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य  फराज वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इशहाक अब्दुल फरीद कमर जमशेद विपिन कुमार उर्फ लवली खुर्शीद अहमद कदीर उल हसन उर्फ गुड्डू सहित अनेक पालिका कर्मी एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कमर जमशेद ने किया तथा वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इशाक ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!