वृक्षारोपण के लिए किया जाए विशेष नवाचारः नोडल अधिकारी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। जनपद में वृक्षारोपण लक्ष्य की पूर्ति के लिए जनपद के नोडल अधिकारी अभिषेक प्रकाश सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं डीएफओ आशोक कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव पर “वृक्षारोपण जन आंदोलन अभियान की तैयारियों, क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा, पौध उठान, गड्ढा खुदान की अद्यतन प्रगति, विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य बताया गया।
नोडल अधिकरी ने निर्देश दिए कि जनपद में वृक्षारोपण के लिए विशेष नवाचार किया जाए। जिसे लोग याद करें। प्री प्लांटेशन एवं पोस्ट प्लांटेशन की साइटों को सोशल मीडिया पर भी अपडेट किया जाए। जनपद में लगभग 55 लाख का वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होने निर्देश दिए कि जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए कंट्रोल रूम प्रातः 5 बजे से सक्रिय हो जाए शाम 6 बजे तक वृक्षारोपण की रिपोर्ट अपडेट करें। नर्सरी से पौधों का उठान समय से कर लिया जाए। वृक्षारोपण जन आंदोलन के रूप में कराया जाए। पेंड़ अच्छे प्रजाति का चयन किया जाए। उन्होने निर्देश दिए कि कुछ विद्यालयों, बदायूं क्लब, रोटरी क्लब आदि स्थानों पर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव में इन स्थानों पर 75-75 पौधे फलदार, छायादार एवं औषधि वाले लगाए जाए। धार्मिक स्थलों पर भी वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक साइड के वृक्षारोपण से पहले एवं वृक्षारोपण के बाद फोटो लिया जाए। वृक्षारोपण विशेष यादगार बनाने के लिए दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, सीनियर सिटीजन, स्वतंत्रता, लोकतंत्र एवं शहीद सेनानियों के परिजनों से भी कराया जाए। प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के लाभार्थियों से भी वृक्षारोपण कराया जाए| वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों से वृक्षारोपण कराया जाए। वृक्षारोपण का डिटेल बैंक भी बनाया जाए।
उन्होने कहा कि पूरे मनोयोग से सामाजिक सहभागिता से अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करें। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग हो। वृक्षारोपण जन आंदोलन में उद्यमियों, युवक मंगल दल, क्लब एवं स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ा जाए। चीनी मिलों व पशुपालन विभाग के सहयोग से मियावाकी फॉरेस्ट विकसित किए जा रहे हैं।शक्तिवन तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें एनआरएलएम समूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला ग्राम प्रधान, महिला अध्यापक पौधरोपण करेंगी। जिले में बालवन तैयार किए जा रहे। ग्रामों में अमृत वन विकसित किए जायेगे, जिनमें अमृत सरोवरो के पास अमृत वन विकसित किए जाने की योजना है। डीएम ने कहा कि जनपद को शासन द्वारा वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य 5473226 के सापेक्ष 5487138 गढडों का खुदान कार्य किया गया है। वन विभाग एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों में उक्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु 6045228 पौध उपलब्ध है। जनपद के लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 05 जुलाई को 3910095 पौध,06 जुलाई को 391500 पौध, 07 जुलाई को 391500 पौधं एवं 15 अगस्त 2022 को 794043 पौध का रोपण हेतु लक्ष्य आवंटन किया जा चुका है। जनपद को जोन एवं सेक्टर में विभाजित करते हुए 05 जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर 136 नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गयी है। मजिस्ट्रेट वृक्षारोपण हेतु वन विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 1577225 पौध का उठान विभागीय पौधशालाओं से कर लिया गया है। अन्य विभाग को आवंटित लक्ष्य 3628297 के शत प्रतिशत इन्डेन्ट जारी किये जा चुके है। तथा 1451318 पौध का उठान किया जा चुका है। शेष पौध उठान किया जा रहा है। उद्यान विभाग को वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य 281616 की पूर्ति हेतु उद्यान विभाग द्धारा अपनी पौधशालाओं से पौध का उपयोग किया जा रहा है।
शासन द्धारा नामित मंत्री रामकेश निषाद राज्यमंत्री उप्र सरकार की प्रतिभागिता में योजित होने वाले वृक्षारोपण समारोह के लिए बदायूँ शहर के समीप स्थापित होने वाले बाल वन एवं युवा वन में आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जनपद के समस्त सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा विभिन्न स्थलों पर दिनांक 5,6,7 जुलाई को उनकी अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। जनपद के समस्त सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, इको क्लब, व्यापार मण्डल, किसान उत्पादन संगठन को वृक्षारोपण जन आन्दोलन के सक्रिय सहभागिता हेतु शिक्षण संस्थाओं ग्राम सभाओं, नगर पालिका, नगर पंचायत उनके आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत आने वाले रजिस्टर्ड कृषकों को कृषि विभाग द्धारा 5-5 पौध रोपण हेतु उपलब्ध करायी जा रही है। कृषि विभाग द्वारा जनपद के 1037 ग्राम सभाओं में प्रत्येक ग्राम सभा हेतु 414 पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के अर्न्तगत 1037 ग्राम सभाओं,7नगर पालिकाओं एवं 14 नगर पंचायतों में एक-एक अमृत वन की स्थापना की जा रही है। जनपद की दातागंज तहसील के अन्तर्गत उसहैत-कादरचौक मार्ग पर शक्ति वन की स्थापना की जा रही है।
जनपद के अन्तर्गत बदायूँ, दातागंज, बिसौली एवं सहसवान तहसील में खाद्य वन की स्थापना की जा रही है। एक-एक जनपद में बदायूँ शहर के समीप खेड़ा बुजुर्ग ग्राम सभा की फौजी पड़ाव की भूमि पर एक बाल वन एवं युवा की स्थापना की जा रही है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन अन्दोलन के रूप में क्रियान्वयन हो रहा है। जनपद के अन्तर्गत स्थापित होने वाले 1058 अमृत वन के सापेक्ष 864 अमृत वन की जियो टैकिंग की जा चुकी है। शेष की कार्यवाही की जा रही है। अमृत वन उद्यान के अर्न्तगत स्थल चयन की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। साइड करेक्शन की कार्यवाही 7 जुलाई के उपरान्त की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

