युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया पत्नी पर आरोप। शरीर पर कई जगह मिले करंट के निशान, पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। घर में सो रहे युवक की रविवार रात हत्या कर दी गई। शव पर कई जगह करंट देने के निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी ने हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वारदात इस्लामनगर कस्बा की है। मोहाली निवासी शरीफ (30) दिल्ली में कॉरपेंटर था। उसकी पत्नी और 3 बच्चे इस्लामनगर में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में रहते हैं। रविवार शाम लगभग 5 बजे वह घर पहुंचा था। सोमवार सुबह पता लगा कि शरीफ की मौत हो गई है। सोमवार सुबह पत्नी ने शोर मचाते हुए परिजनों को जानकारी दी। बताया कि करंट लगने से शरीफ की मौत हुई है। परिजनों ने शव देखा तो कई जगह करंट के निशान थे। परिवार वालों ने पत्नी पर करंट देकर हत्या का आरोप लगाया। कुछ जगहों पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने परिवार से अलग-अलग पूछताछ की। साथ ही घर की चौकसी भी बढ़ा दी है। जिससे गुनाहगार अपनों में ही शामिल हो तो वो भागने न पाए।  एसएचओं इस्लामनगर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!