अवैध सम्बन्धो में बाधक बन रही पत्नी का गला दबाकर हत्या

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। अवैध सम्बन्धो में बाधक बन रही पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति के विरुद्ध मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है घटना के बाद हत्यारोपी पति फरार हैं।

बताते चलें कि बुधवार की देर शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जंगरा बसावनपुर निवासी कुंदन विश्वकर्मा ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी रीता देवी की उस समय गला दबाकर हत्या कर दी जानकारी मिली है कि कुंदन का किसी अन्य युवती से अवैध सम्बन्ध था जिसकी जानकारी होने पर पति एव पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। अवैध सम्बन्धो में बाधा बन रही पत्नी की बुधवार की देर शाम कुंदन ने गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया । ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर सफदरगंज पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुत्री की हत्या की सूचना पाकर पहुँचे मृतका के पिता छत्रपाल पुत्र राम आसरे निवासी शाहपुर थाना देवा की तहरीर पर हत्यारोपी पति कुंदन के विरुद्ध प्रताड़ना एव हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मृतका के पिता छत्रपाल ने बताया गया कि वर्ष 2016 में रीता देवी का विवाह कुंदन के साथ रीति रिवाज के साथ हुआ था तथा दो बच्चे भी है। कुंदन के अवैध सम्बन्ध को लेकर दोनों में अक्सर वाद विवाद हुआ करता था। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!