नगर अध्यक्ष कलीम मुनिया की अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया गया……….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बांसा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नगर अध्यक्ष कलीम मुनिया की अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने सदस्यता लेते हुए जनहित के मुद्दाओ के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष बलराम यादव व जिला प्रभारी अमित कुमार सोनी की उपस्थिति में ग्राम बांंसा में दर्जनों महिलाओ और पुरुषों ने किसान यूनियन चढूनी की सदस्यता ली तथा ग्राम अध्यक्ष मुख्तार अहमद व ग्राम उपाध्यक्ष मोहम्मद वैश सहित कार्यकर्ताओं से पौधारोपण करने की अपील की। जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने कहा अगर इस पावन धरती पर वातावरण को बचाना है और मुखबधिर पशु पछियों के जीवन यापन के लिए फलदार पौधों का वृक्षारोपण होना चाहिए जिला प्रभारी अमित सोनी ने कहा की जिले में प्रशासन केवल अपना रजिस्टर मेनटेन करने व अपने सीनियर अधिकारियों को खुश करने मे लगे रहते है जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य नही किया जा रहा है इस लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने संयुक्त किसान मोर्चा मे शामिल होकर जल्द ही बडा आन्दोलन करने को तैयार हस। बेहटा ग्राम अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा की जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानना और समझना चाहिए सभी कार्य कर्ताओं को सूक्ष्म लघु एंव मध्यम उधम मंत्रालय स्फूर्त योजना के अंतर्गत सभी को मधुमक्खी पालन के बारे मे बताकर सभी ग्रामीणों के गरीब परिवार वालों को जिला प्रभारी अमित सोनी ने फार्म उपलब्ध कराए।
इस मौके पर महिलाओ की संख्या लेकर आयी महिला ग्राम अध्यक्ष पूनम , महामंत्री रूपा गौतम मंत्री नसरीन बानों, राजकुमारी गौतम ,रीना वर्धन शहनाज, अजमेरूल, सालिया, सबनम रफीक, रमेश चंद्र, बाबूलाल, विमलेश, मनोज ,रामसिंह , कन्हैयालाल जसवंंत यादव, भानु अहिबरन यादव क तौहीद आदि लोग मौजूद रहे।,

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!