एसडीएम और तहसीलदार के भड़काने पर लेखपालों ने वकीलों खिलाफ खोला मोर्चा विरोध में अधिवक्तागण हुए एक जुट।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसबान। अधिवक्ताओं का अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय का सात वें दिन  बहिष्कार जारी रहा अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर तहसील पहुंचकर एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जब अधिवक्ता प्रदर्शन पर वापस कचहरी में आ गए तब एसडीएम और तहसीलदार ने लेखपालों को अधिवक्ताओं खिलाफ भड़काया जिस पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी और लेखपाल काफी संख्या में अधिवक्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी के गेट तक आ पहुंचे और अधिवक्ताओं को अपशब्दो का प्रयोग करते हुए नारेबाजी करने लगे। एसडीएम और तहसीलदार ने लेखपालों को बरगला कर अधिवक्ताओं से लड़ाने का काम किया। जब अधिवक्ता अपने बार भवन की बिल्डिंग में बैठक कर रहे थे तभी कुछ लेखपाल एसडीएम और तहसीलदार की सह पर बार बिल्डिंग के सामने आकर अधिवक्ताओं खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बार के भवन में रह रहे । लेखपालों से बार की बिल्डिंग खाली करने को कहा गया अधिवक्ताओं ने कहा कि आप 3 दिन के अंदर बार की बिल्डिंग को खाली कर दें। जिस पर लेखपाल भड़क गए और अधिवक्ताओं को भला बुरा कहने लगे। जिस के कारण अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। इतना ही नहीं एसडीएम महिपाल सिंह ने अधिवक्ताओं को नीचा दिखाने के लिए एक मौखिक आदेश उपनिबंधक सहसवान को दिया जिसमें कहा गया की जब तक तहसीलदार से प्रमाणित खसरा की प्रति अधिवक्ता या दस्तावेज लेखक बैनामा रजिस्टी के समय दाखिल करने पर ही बैनामा की रजिस्ट्री की जाए। एसडीएम के इस मौके का आदेश के बाद सब रजिस्टार ने एक नोटिस दीवार पर चश्मा कर दिया जिसमें कहा गया की एसडीएम सहसवान ने मौखिक आदेश दिया है की जब तक तहसीलदार द्वारा प्रमाणित खसरा की प्रति बैनामा रजिस्टी के समय दाखिल करने पर ही बैनामा की रजिस्ट्री की जाए।एसडीएम के इस आदेश के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया अधिवक्ताओं ने सब रजिस्टर से कहा की एसडीएम के आदेश की लिखित प्रति उपलब्ध कराएं। अगर एसडीएम लिखित में आदेश करते हैं। तब बैनामा के समय तहसीलदार से प्रमाणित खसरे की प्रति दाखिल करने पर ही बैनामा की रजिस्ट्री कराएंगे । एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय के खिलाफ अधिवक्ताओं का चल रहा है बहिष्कार के विरोध में एसडीएम और तहसीलदार के भड़काने पर लेखपाल एकजुट होकर अधिवक्ताओं खिलाफ खड़े हो जाने से स्थिति विस्फोटक हो गई और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया अधिवक्ताओं ने ऐलान कर दिया कि 8 जुलाई को समस्त अधिवक्ता गण पूर्ण रूप से बैनामा ओं का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं के समर्थन में दस्तावेज लेखक संघ ने भी अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। इधर वार एसोसिएशन और सेंट्रल बार वेलफेयर एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने इस घटनाक्रम की जानकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण गौतम और अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवम वशिष्ठ को दी है। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन को भी अवगत कराया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!