हादसे में भाई-बहन की मौत, घायल माता-पिता
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली अंतर्गत लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर भवनखेरा गांव के मोड़ के निकट बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही दुर्घटना में घायल हुए माता पिता एवं बहन मे से बहन की मौत ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ शहर के राजेंद्र नगर निवासी 46 वर्षीय विवेक अग्रवाल उनकी पत्नी बेबी, 23 वर्षीय बेटी सौम्या अग्रवाल एवं 25वर्षीय बेटा संकेत अग्रवाल अपनी कार से गुरुवार की रात सुल्तानपुर से एक निमंत्रण में शामिल होने के बाद लखनऊ वापस लौट रहे थे। कस्बे के निकट भवनखेरा गांव के मोड़ पर अत्यधिक तेज गति से कार पहले एक गाय से टकराई और फिर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। कार की चपेट में आई गाय की तत्काल मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे कार सवार युवक संकेत अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस कार के पीछे आ रहे घायलों के रिश्तेदार हैदर गढ़ निवासी अनुज अग्रवाल हादसा हुआ देखकर रुक गये और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे विवेक अग्रवाल उनकी पत्नी बेबी और 23 वर्षीय बेटी सौम्या अग्रवाल को बाहर निकालकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हैदरगढ़ भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सौम्या अग्रवाल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान सौम्या की भी मौत हो गई।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

