बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। विधानसभा जैदपुर के मसौली मण्डल में शुक्रवार को भाजपा सांसद ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होने ग्राम अनखा, अमदहा, प्रतापगंज व मण्डल जैदपुर के ग्राम पण्डरी, उधौली में जनसंवाद कर कार्यकर्ताओं की बात सुनी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर केंद्र व राज्य की उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा लाभार्थियों को सम्मानित किया और केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक का वितरण भी किया। इस अवसर पर राजकुमार सोनी, रोहित सिंह, कमलेश मौर्या, राम केवल, संजय अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, शिवकुमार शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता व लाभार्थी गण उपस्थित रहें।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

