केदारनाथ धाम में अटूट आस्था: रोहित सिंह केदारनाथ यात्रा को रवाना हुआ शिव भक्तों का जत्था

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नगर से गुरूवार को ग्यारहवें ज्योतिलिंगों केदारनाथ धाम के लिए एक जत्था रवाना हुआ। जिसको नगर पंचायत बंकी के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रोहित सिंह ने शिवभक्तों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर रवाना किया। इस मौके पर समाजसेवी रोहित सिंह ने शिवभक्तों के यात्रा की मंगल कामना की। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के दर्शन करने के लिए शिव भक्त साल भर इंतजार करते है। ऐसे में बंकी नगर पंचायत क्षेत्र से हर साल कई युवा शिवभक्त अपनी मनोरथ पूर्ण करने केदारनाथ धाम जाते है। उनकी केदारनाथ धाम में अटूट आस्था रहती है। इसे लेकर उन श्रद्धालुओं में भारी उल्लास भी रहता है। इस बार भी कई श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे है। केदारनाथ जाने वाले जत्थे में गुडडू गौतम, राजू गौतम, बृजलाल, मोनू, पिंटू, श्रवण लोधी, संतोष कुमार आदि रवाना हुए। केदारनाथ जत्थे को रवाना करते समय श्याम सिंह, शब्बर रिज़वी, अंकित शुक्ला, रिंकी सिंह आदि मौजूद थे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!