महिला चिकित्सालय में प्रेणा कैंटीन का शुभारंभ
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय बाराबंकी में श्रीराम जानकी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेणा कैंटीन का शुभारंभ गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यविकास अधिकारी एकता सिंह, विशिष्ट अतिथि एनारयलम बी.के मोहन, जिला महिला चिकित्साधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी विनय पांडे, अशोक महिला अस्पताल के मैनेजमेंट टीम तिवारी ने फीता काटा और कैंटीन की महिलाओं को एक साड़ी ड्रेसकोड निर्धारित करते हुए भेंट किया और कैंटीन की महिलाओं को शुभकामनाएं के साथ बधाई दी और कभी भी कोई असुविधा होने पर तुरंत अवगत कराने को भी बात कहीं श्रीरामजानकी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनीता सुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूरि भूरि प्रशंसा भी कि आज अगर हम यहां तक पहुच पाए हैं तो ये मेरे प्रदेश के मुखिया की महिलाओं के प्रति अच्छी सोच रखने वाले का यह नतीजा है इस मौके पर पूनम वर्मा, सुनीता यादव, नीलू गुप्ता, मंजू सिंह, नीलम गुप्ता ,गायत्री सैनी ,सान्ता सिंह, ममता वर्मा, सैलजा वर्मा, समाज सेविका गुंजन, नीलम वर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

