प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय का शिक्षकों ने किया स्वागत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। प्राथमिक शिक्षकसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय का हैदरगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भव्य स्वागत शिक्षकों द्वारा किया गया। सुल्तानपुर कार्यक्रम में जाते हुए श्री पाण्डे ने बताया की शिक्षक हित में संगठन लगातार समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत है। कैश लेस ईलाज, स्थानांतरण, महँग़ाई भत्ते सहित कई माँगे मुख्यमंत्री से की गयी है जिसका समाधान करने की बात हुई है। पुरानी पेंशन, 17140, की भी माँग शासन से की जाएगी हम सभी को संगठित होकर काम करना है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। इस मौक़े पार खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, मण्डल मंत्री प्रदीप मिश्रा, ब्लाक महामंत्री अश्विनी पांडेय, ज़िला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, रुद्रकांत, ब्लाक अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, ज़िला मंत्री अनिल सिंह, राजेश सरोज सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

