पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने की कार्यवाही की मांग
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। गुरुवार को हैदरगढ़ कोतवाली अंतर्गत मजरे घरकोइया गांव निवासी मोहम्मद रशीद पुत्र सुलेमान मेहरून्निसा पत्नी नजीर व मरुइया पुत्री भुलाई ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने वाले एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले विपक्षी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि भूमि गाटा संख्या 780 काफी लंबे अरसे से सरकारी अभिलेखों में उनके नाम से दर्ज है फिर भी विपक्षी हनुमान पुत्र भगवती पाल दबंगई के बल पर कब्जा करने नहीं दे रहे हैं। यही नहीं गाली देते हुए जमीन या पेड़ों के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मौके की जांच करा कर कब्जा दिलाए जाने एवं जान से मारने की धमकी के मद्दे नजर विपक्षी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

