त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह की जांच में क्लीन चिट मिल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व पीड़ित से 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में लाइन हाजिर हुए त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह की जांच में क्लीन चिट मिल गयी है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी रुपया लेते हुए नही बल्कि रुपये देते हुए दिख रहे है। बहरहाल पूरी निष्ठा से काम करने वाले उपनिरीक्षक की दो दिन से बढ़ी धड़कन को राहत मिल गयी है।
बताते चले कि गत 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय चौकी के अंदर रुपये गिनते हुए दिखायी दे रहे हैं तथा कुछ रुपये सतीश चौकीदार को देखते हुए दिख रहे है इसी वीडियो का सहारा लेते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर निवासी सियाराम वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूणेंद्र सिंह को सौपी।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने चौकी पहुँच कर शिकायतकर्ता एव चौकी पर मौजूद लोगों से जानकारी लेते हुए जांच की तो पता चला वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय पैसे लेने के बजाय सतीश चौकीदार को देते हुए दिख रहे है जो चौकी के रसोई का हिसाब है। अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी को क्लीन चिट देते हुए पुलिस अधीक्षक को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
चौकी का निर्माण कराकर जनता को दिया सौगात
थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील हल्का नम्बर तीन में कस्बा त्रिलोकपुर में ग्रामीणों की वर्षो से पुलिस चौकी की मांग को उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय ने साकार कर दिखाया। कस्बे में चौकी भवन का निर्माण कराकर ग्रामीणों की वर्षो की मांग को पूरी कर दिया। विदित हो कि मसौली थाना क्षेत्र का हल्का नम्बर तीन काफी संवेदनशील माना जाता है जिसमे करीब एक दर्जन से अधिक गांव आते है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था हमेशा भगवान भरोसे रहती है। अपराध नियंत्रण एव सुरक्षा की दृष्टिगत कई वर्ष पूर्व बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज के एक छोटे से कमरे में संचालित हो रही थी। भवन निर्माण को लेकर कई बार भूमिपूजन भी हुआ परन्तु किन्ही कारणों से चौकी का निर्माण नही हो सका था परन्तु त्रिलोकपुर पुलिस चौकी के भवन को लेकर सालों से हो रहे इंतजार को उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय ने खत्म कर दिया भयारा त्रिलोकपुर मार्ग पर स्थित टॉवर के निकट जनसहयोग से पुलिस चौकी भवन निर्माण कराकर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

