खण्ड विकास अधिकारी की समस्त ब्लाककर्मियो ने प्रतीक चिन्ह एव फूल माला पहनाकर विदाई दी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात राधेश्याम पाल के सहायक विकास अधिकारी आइएसबी के पद पर पदोन्नति मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा सहित समस्त ब्लाककर्मियो ने प्रतीक चिन्ह एव फूल माला पहनाकर विदाई दी। ग्राम विकास अधिकारी से सहायक विकास अधिकारी बने राधेश्याम पाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी के पद पर रहकर जिस तरह गाँवो के सर्वागीण विकास में योगदान रहा वह काफी सराहनीय है। आज बड़ी खुशी की बात है कि श्री पाल हम लोगो के बीच से पदोन्नति होकर जा रहे है मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह गाँवो के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है उसी तरह है आगे अपने पद का मान सम्मान बढ़ाएंगे।पदोन्नति हुए एडीओ आइएसबी राधेश्याम पाल ने कहा कि यहाँ पर कार्य करने का एक अलग ही अनुभव रहा सभी लोगों का भरपुर सहयोग रहा साथ ही सहयोगी ब्लाक साथियों के भी प्रति उन्होने आभार प्रकट किया जो कि हमेशा कदम में कदम मिला कर कार्य किये ब्लाककर्मियो ने प्रतीक चिन्ह देकर फूल मालाओं से लाद दिया।
इस मौके पर अवर अभियंता लघु सिंचाई आरके प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, वरिष्ठ लिपिक राकेश श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण ज्योति यादव, ग्राम पंचायत सचिव आशीष वर्मा, विकास पांडेय, बीना चतुर्वेदी, शैलजा तिवारी, के के यादव, कम्प्यूटर आपरेटर विजय मिश्रा, ब्लाक मिशन प्रबन्धक सबा फातिमा सहित समस्त ब्लाककर्मियो ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!