मेयो हाॅस्पिटल दारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मेयो हाॅस्पिटल दारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसका ग्राम प्रधान सन्तोष कुमारी ने फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। जिसमें 105 मरीजों की जांच एवं दवा वितरित किया गया है।
विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत नसीरनगर के चन्दन पुरवा पंचायत घर पर बुधवार को मेयो हाॅस्पिटल के एक साथ दर्जन डाक्टर की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसका सर्वप्रथम ग्राम प्रधान सन्तोष कुमारी ने फीता काट कर शुभारम्भ किया। उक्त शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित 105 मरीजों की जांच एवं दवा वितरित किया गया। इसके कुछ मरीज मरीज बीमारी से ज्यादा परेशान थे उन्हें मेयो हाॅस्पिटल में इलाज के लिए रेफर भी किया गया है। इस स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉ नेवी शर्मा, डॉ दिलीप कुमार , डॉ तान्या गुप्ता, डॉ सुप्रिया ठाकुर, डॉ तपश राय, डॉ आदिल मिर्जा वेग, डॉ रितेष सुन्दरम, डॉ रजत अबरोल, डॉ सूरज वर्मा, डॉ सुजित वर्मा, विनोद कुमार सहित कई डाक्टरों एवं स्टाप के लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

