एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 118 कार्ड बरामद

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। जिले में संयुक्त पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कई बैंकों के 118 एटीएम कार्ड और नकदी सहित सोने की चेन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच आदि जनपदों में एटीएम कार्ड बदलकर सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस अब इसका पता लगा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि आरोपी के पास लगभग सभी बैंकों के 118 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। इनके द्वारा एटीएम मशीनों के पास रेकी की जाती थी और भोले-भाले लोगों जिनको रुपये निकालने के संबंध में कम जानकारी होती थी। उनको निशाना बनाया जाता था।

कई खातों से निकाले 1.78 लाख रुपए

बता दें कि 23 जून को नगर कोतवाली क्षेत्र के कटया चन्दना की रहने वाली हसीना बानो ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। वह सट्टी बाजार में लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गई थी। जब मशीन से पैसे नहीं निकले तो वहां पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मदद करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में अलग-अलग एटीएम के माध्यम से उसके खाते से 1 लाख 78 हजार रूपये निकाल लिये गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इन जालसाजी की खोज शुरू की।

कई जिलों में सक्रिय थे आरोपी
एटीएम से रुपये निकालने वालों में बुजुर्ग एवं एटीएम मशीनों के सम्बन्ध में कम जानकार लोगों की मदद करने के बहाने उनके पिन नम्बर को जान लेते है और फ्राड कर उसी बैंक के एटीएम से बदल देते है। इस तरह मिले एटीएम कार्ड और पिन नम्बर से कुछ दूर जाकर दूसरे एटीएम मशीन से उसके खाते से रुपये निकाल लेते है। इस तरह की घटनाएं जनपद अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, गोण्डा, बहराइच आदि जनपदों में की गई है, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!