पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने बड़ी संख्या में दिलाई सपा की सदस्यता
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के लिए नवीनीकरण सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। इस दौरान पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कम्पनीबाग स्थित अपने आवास से सबसे पहले अपना ही सदस्यता फार्म भरकर सपा सदस्यता नवीनीकरण अभियान की शुरूआत की। जिसके बाद उन्होंने आए हुए समस्त कार्यकर्ताओं को जिले भर में समाजवादी सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया है। यह सदस्यता अभियान गांव से लेकर शहर तक लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हर वर्ग, हर समाज को जोड़कर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाएं ताकि समाजवादी पार्टी अन्तिम बूथ तक मजबूत हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि वह गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन को बताएं। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की हर योजना के बारे में बताएं। उन्हें भाजपा की जन विरोधी नीतियों को भी बताएं। तभी लोगों का भ्रम टूटेगा और लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ेंगे। सदस्यता अभियान को गति देते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में लगभग पांच दर्जन कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह, पूर्व जिला सचिव पंडित श्याम प्रकाश त्रिवेदी, वीरेंद्र वर्मा नेवली, अनूप यादव, दिलीप गुप्ता, सिराज अंसारी, सुशील सिंह, सर्वेश सिंह, अभिषेक यादव, मनोज कुमार यादव, विपुल वर्मा, अनिल वर्मा, मंजीत यादव, अंकित, बादल, मनीष वर्मा, शिवकुमार, अरुण यादव, मोनू रावत आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

