विद्यालय से कीमती समान चुराकर फरार हुए चोर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ, बाराबकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र मे बीती रात अज्ञात चोरो ने विद्यालय का ताला तोडकर कमरे मे रखा कीमती समान चुराकर फरार। सुबह घटना की जानकारी होने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है पुलिस मामले की जाँच पंड़ताल कर रही है । मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सविलयन स्कूल गौरवा उस्मानपुर का है जहां पर बीती रात अज्ञात चोरो ने कमरे का ताला तोडकर उसके अंदर रखा एम्प्लिफायर मशीन , बैटरी , चार्जर सेटअप बक्स इत्यादि समान चुराकर चम्पत हो गये। सुबह विद्यालय खुलने के बाद कमरे से समान गायब देखकर अध्यापक सन्न रह गये। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाध्यपक थाने पहुचकर पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!