योजनाओं के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाये शहर के 18 वार्ड के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नया सवेरा योजना के अंतर्गत बाल श्रम से प्रभावित ग्रामों, शहरी वार्डों के प्रभावशाली व्यक्तियों, स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद सभासद कक्ष में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नया सवेरा योजना के अंतर्गत चयनित प्रभावशाली व्यक्तियों को प्रशिक्षित कर उनकी क्षमतावृद्धि किया जाना है। प्रशिक्षण का प्रारंभ यशवीर सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नोडल अधिकारी नया सवेरा, समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं नया सवेरा योजना के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा । साथ ही श्रम विभाग की बी.ओ.सी.डब्ल्यू. की योजनाओं, आयुष्मान गोल्ड कार्ड, श्रम कल्याण परिषद की योजनाएँ, ईश्रम पोर्टल पर पंजीयन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन जैसी योजनाओं से अवगत कराया गया । तथा इसके लिए जागरूकता फैलाने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से जोड़ने की अपेक्षा की गई। वही सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बाल श्रम जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई। बाल श्रम, बच्चों की सुरक्षा व नया सवेरा के प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका तथा उनके कार्य के बारे में बताया गया। वही शहर के 18 वार्ड के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!