सिद्धौर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । एक तरफ जहां पर राज्य व केंद्र सरकार ग्रामीण एरियों से लेकर शहरों तक अतिक्रमण हटाकर अच्छी राह देने की घोषणा करती है। तो वहीं पर ग्रामीणों में चंद लोगों द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण करना उनकी आदत सी बन गई है जिसको लेकर ग्रामीण व राहगीरों को कृषि कार्य हेतु रिक्शा व वाहन लाने ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कोठी थाने में शिकायती पत्र देकर रास्ते में बने जीने को हटाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम गुलरिया का बताया जा रहा है। जहां पर करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कोठी थाने में लिखित शिकायत पत्र रामनरेश पुत्र गुरचरण के खिलाफ देकर खड़ंजा रास्ता पर बने जीने को हटाने की मांग की है। तो वहीं पर दबंग राम नरेश ने खुद के बनाए हुए जीने को ना हटाने की बात ग्रामीणों से कर रहें है। जबकि उस रास्ते से समस्त ग्रामीणों का आना जाना बना रहता है।कृषि कार्य हेतु यदि कोई ग्रामीण रास्ते से कुछ ले जाना चाहिए तो वह रास्ते में बने जीने की वजह से उसके घर तक पहुंचने में बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न करता है। इसी को लेकर पूरे ग्रामीणों में नाराजगी से बनी हुई है। उधर मनोज कुमार ,सुमित चंद ,मुकेश , अवध राम ,अजय कुमार ,ललित कुमार ,अनंत लाल , सुभाष ,वीरेंद्र, विशाल राम जी सुरेश चंद्र ,रामसेवक ,दयाराम आदि ग्रामीणों व राहगीरों का कहना है।यदि हम लोग इस खड़ंजा के ऊपर बने जीने को रामनरेश से हटाने की बात करते हैं तो वो मारने पीटने पर आमादा हो जाते हैं। और नाना प्रकार की धमकियां देते हैं। इसीलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए कोठी थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि कोठी थाना प्रभारी ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं न्याय दे पाते हैं या फिर सिर्फ एससी एसटी के फर्जी मुकदमे लिख कर अपना झंडा ऊंचा करके अधिकारियों की वाहवाही लूटना चाहते हैं।
विगत वर्षों से बने खड़ंजा पर एक ग्रामीण द्वारा जीना निकालने से समस्त ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का आवागमन में बाधा हो रही है। वह खरंजा पर निकला हुआ जीना लोगों के लिए कांटा बनकर चुभ रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

