मोहर्रम व रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट शांतिपूर्ण ढंग से मनाये त्योहार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

सुबेहा, बाराबकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । आगामी मोहर्रम व रक्षाबंधन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर पुलिस काफी अलर्ट दिख रही है समाज के संभ्रांत व्यक्तियो के साथ बैठक कर कानून वयवस्था कायम रखने हेतु लोगो से शान्ति वयवस्था बनाये रखने हेतु अपील की जा रही है। इसी कड़ी मे बुधवार को सुबेहा थाना परिसर मे प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह की अगुवाई मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र से क्षेत्र से आये हुए लोगो से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई वही अराजक तत्वो पर कार्यवाही करने की बात कही गई। उन्होने कहा की यदि किसी को कोई भी समस्या हो पुलिस को सूचित कर सकता तत्काल उसका निस्तारण कराया जायेगा वही माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। कानून वयवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस का सहयोग देने की लोगो से अपील भी की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सना सग्गीर, उपनिरीक्षक मदन पाल, लाल जी यादव, सौरभ सिंह, सँजय विश्वकर्मा राहुल पटेल सहित हिन्दू मुस्लिम समुदाय के सैकडो संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!