मोहर्रम में अनुमति लेकर करें कार्यक्रमों का आयोजन : डीएम
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं -9719216984

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ही मार्ग पर कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम के जुलूस में समय का अंतर रखा जाए। उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्रों में जाकर बैठक कर ले। उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ताजिया एवं कर्बला के मार्गों को साफ सुथरा रखा जाए नियमित रूप से सफाई होती रहे कार्यक्रम स्थलों के मार्गों पर चूना डाला जाए, कहीं भी विद्युत तार लटके ना हो। अधिकारी नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण करते रहें। सभी प्रकार के कार्यक्रमों को अनुमति लेने के बाद ही उनका आयोजन किया जाए। अनुमति लेने के लिए संबंधित उपजिला अधिकारियों आवेदन किया जा सकता है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बदायूं जनपद अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए पहचाना जाता है। यह सूफियों संतो एवं महापुरुषों की भूमि है। यहां से हमेशा अमन का पैगाम ही आगे तक गया है। उम्मीद है कि इसी तरह से आगे भी अमन का पैगाम दिया जाता रहेगा जिला प्रशासन 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों एवं मौजिज़ लोगों ने जिला प्रशासन को भरोसा जताया कि जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं -9719216984

