अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स विभाग ने मारा छापा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही : सुमित वर्मा

अहमदपुर, बाराबंकी। गुरुवार जनपद के थाना जैदपुर अंतर्गत चौकी अहमदपुर के अहमदपुर देवकली तिराहा पर दो अवैध तरीके से संचालित मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स विभाग बाराबंकी व जनपद अयोध्या की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें मकसूद मेडिकल स्टोर पर 77 हजार की प्रतिबंधित दवाएं व शिव प्रताप के मेडिकल स्टोर पर 72 हजार रुपए की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। ड्रग्स इंस्पेक्टर सुमित वर्मा द्वारा बताया गया कि आईजीआरएस पर मिली शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें इन दोनों मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पाए गए, दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!