सघन चेकिंग अभियान चला पुलिस ने परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के कस्बा जैदपुर पुलिस ने बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के उद्देश्य आज सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बैंकों में आने वालों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरणों की जांच की। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बैंक परिसर में आने वालों। संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखने पर भी जोर दिया। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से जैदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई योगेंद्र यादव। सिपाही ऋतुराज सिंह आरक्षी रेखा सिंह। पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जैदपुर पुलिस टीम ने केनरा बैंक। कॉपरेटिव बैंक पंजाब नेशनल बैंक आईसीआईसीआई बैंक ग्रामीण बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक सहित कस्बे में लगे सभी एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व आपातकालीन अलार्म की जांच के साथ जमा व निकासी काउंटर पर पहुंच ग्राहकों से पूछताछ भी की। कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी ली गई। और जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!