अभियुक्तों पर कोतवाली पुलिस मेहरबान, घायल परेशान एक सप्ताह के बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं नामजद अभियुक्त
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। कोई व्यक्ति कितने भी संगीन जुर्म में नामजद हो, अगर पुलिस उसको पकड़ना नहीं चाहती है तो वह एक सप्ताह बाद भी खुलेआम घूमता रहेगा, वरना जरा सी बहस में पुलिस आपको सलाखों के पीछे भेज सकती है। दरअसल मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है जहां पर मु0अ0सं0-1052/2022 अ0धारा 307, 506, 336 आई0पीसी0 के नामजद की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई हैं वह खुलेआम घूम रहे हैं। गिरफ्तारी न होने से वादी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वह वादी का कत्ल करके ही जेल जाने के लिए कह रहे हैं। पीड़ित ने पूरे मामले का शिकायती प्रार्थना पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजकर न्याय की गुहार की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी थाना कोतवाली नगर, जिला बाराबंकी के निवासी पीड़ित धीरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 रामशरण सिंह ने बताया कि गांव के अनूप कुमार ने अपने मामले में सुलह समझौता हेतु सफेदाबाद बुलाया, वहां पर बातचीत चल रही थी कि दिनांक 30.09.2022 को समय करीब 11 बजे दिन विपक्षी आदित्य गोस्वामी उर्फ विवेक, विनीत गोस्वामी पुत्रगण संतोष और संतोष गोस्वामी पुत्र अज्ञात प्रार्थी को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार बांका, बल्लम व चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के सिर में शरीर में गंभीर चोटें आई, भागते समय विपक्षियों ने गुम्मा, कत्तल फेंककर मारा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। तब पीड़ित ने थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-1052/2022 अ0धारा 307, 506, 336 आईपीसी में पंजीकृत कराया है किन्तु आज तक विपक्षीजन को थाने की पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ने आगे बताया कि चौकी इंचार्ज मोहम्मदपुर सुशील त्रिपाठी ने मुकदमा न लिखने का भरसक प्रयास किया क्योंकि चौकी इंचार्ज के नामजद अभियुक्तजन परिचित हैं। वादी धीरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि हमारा सभी पुलिसकर्मियों से कोई विरोध नहीं है, किंतु कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो कि पुलिस की गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर स्वयं उपस्थित होकर दुखड़ा सुनाऊँगा।
अब देखना यह है कि क्या उपरोक्त मुकदमें के नामजद अभियुक्त सलाखों के पीछे नजर आयेंगे या फिर पीड़ित डरा व सहमा हुआ नजर आता रहेगा या फिर कोई अप्रिय घटना होने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय होगी यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
वहीं इस सम्बंध में जब हमारे संवाददाता ने कोतवालीनगर के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या से सी0यू0जी0 नम्बर 9454403067 पर फोन किया गया और इस इस प्रकरण में जानकारी चाही गई तो उन्होने बताया कि मैं अभी मैं थोड़ा व्यस्त हूँ।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

