वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीन एसआई व पांच पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर, एसआई व पुलिसकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनहीनता के चलते हुई कार्रवाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीन एसआई व पांच आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। सभी लाइन हाजिर कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाईन के लिए रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं। अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने सहसवान में तैनात एसआई पृथ्वी सिंह, अलापुर में तैनात वीकेश सिंह, सहसवान में तैनात अवधेश कुमार तथा आरक्षी अमित कुमार सहसवान, प्रवेंद्र सिंह हजरतपुर से, प्रतीक्ष प्रताप सिंह अलापुर से, अरकान खां व विपिन चौधरी को फैजगंज बेहटा से लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त लोगों पर अनुशासनहीनता के चलते कार्रवाई की गयी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!