30 हजार लीटर से अधिक अवैध डीजल बरामद…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। राजस्व एव पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी के निकट से एक गोदाम में छापा मारकर अनाधिकृत रूप से भंडारण किया गया 30 हजार लीटर से अधिक अवैध डीजल बरामद किया है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने कार्यवाही के लिए थाने पर तहरीर दी है।
बताते चले कि बुधवार की रात्रि चेन्नई से गोरखपुर निशान कम्पनी की गाड़ियां लेकर जा रहा ट्रेलर नम्बर एन एल 01 ए ए 7547 का चालक इस्ताक पुत्र अब्दुल रसीद सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी के निकट स्थित पूर्वांचल ढाबे पर वाहन को खड़ा कर सो गया था सुबह जगने पर ट्रेलर का फ्यूल मीटर टूटा हुआ था तथा ट्रेलर में भरा 370 लीटर डीजल में से करीब 350 लीटर डीजल गायब था डीजल चोरी की तहरीर ट्रेलर चालक ने थाना सफदरगंज में दी थी। ट्रेलर चालक ने बताया कि चोरी हुआ डीजल ढाबे के ही निकट स्थित एक गोदाम से खरीदा था। जिसकी सूचना पर बीती रात्रि नायब तहसीलदार केपी सिंह की अगुवाई में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर, अनुभव कुमार व स्थानीय पुलिस ने मारुति शोरूम के पीछे स्थित चंद्रभान सिंह के गौदाम पर छापा मारकर गौदाम पर मौजुद नन्दकिशोर को कब्जे में लेते हुए जमातलाशी ली तो दस हजार क्षमता वाले चार टैंकरों से करीब 30 हजार लीटर अनाधिकृत डीजल बरामद हुआ। बरामद डीजल को कब्जे में लेते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर ने थाना सफदरगंज में तहरीर दी है। पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर ने बताया कि डीजल बरामदगी की तहरीर दी गयी है जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
बरामद डीजल कही चोरी का तो नही है
मारुति शौरूम के पीछे पूर्वांचल ढाबे के निकट स्थित गौदाम से बरामद भारी मात्रा में डीजल कहा का है जिसको लेकर जांच का विषय है बताते चले कि हाईवे पर खड़े वाहनों से आये दिन होने वाले डीजल चोरी के तार कही न कही उक्त गौदाम से तो नही जुड़े है वही पूर्वांचल ढाबे से अनाधिकृत रूप से डीजल कहा से लाकर बेचा जाता है। जिसको लेकर जांच की जा रही हैं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

