उत्तर प्रदेश में गौकशी की घटनायें रूकने का नाम नही ले रही हैं। गाय के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप।
अवधेश वर्मा की रिपोर्ट
मसौली बाराबंकी । सफदर गंज थाना क्षेत्र मे गौकशी की घटनायें रूकने का नाम नही ले रही हैं । बीती रात रामपुर कटरा स्थित आम की बाग मे गौवंशीय पशु का वध किये जाने की घटना से ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है । पुलिस ने अज्ञात लोगो के विरूद्ध मु •अ •सं• 453/22 दर्ज कर लिया है ।
प्राप्त विवरण के अनुसार बीती रात अज्ञात कसाइयों ने अधिवक्ता निर्दोष कुमार श्रीवास्तव के आम की बाग मे दो गौवंशीय पशुओं का वध कर दिया और मांस उठा ले गये । शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गये तो बाग मे गौवंशीय पशुओ के अवशेष पड़े देखा तो हडकंप मच गया । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
बाग मालिक गौरक्षा प्रमुख पूर्व एस पी सी ए अध्यक्ष निर्दोष कुमार श्रीवास्तव और ग्रामीणों की सूचना पर थाना सफदर गंज के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक तिवारी , सी ओ सदर सुमित त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने पशुअवषेशों को मिट्टी मे दफना कर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है ।
सूत्र बताते हैं कि स्थानीय कसाइयों को संरक्षण देने वाले एक सफेदपोश नेता के रामपुर चौकी इन्चार्ज से काफी निकटता है जिसके चलते गौकशों के हौसले बुलंद हैं ।

