सरकारी जमीनों पर कब्जा करके मदरसा,अवैधानिक अतिक्रमण हटाने की मांग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । प्रशासन की लापरवाही और लाचारी का फायदा उठाकर किस तरह सरकारी जमीनों पर कब्जा करके मदरसा और मस्जिद बनायी जा रहीं हैं इसका जीता जागता नमूना आप तहसील सिरौली गौसपुर के ग्राम बिकौली मे देख सकते हैं । विहिप के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की । जांच हुई । निर्माण अवैध पाया गया । बेदखली की कार्रवाई शुरू करने के बाद न जाने किस दबाव मे प्रशासन कान मे तेल डालकर सो गया । विवरण के अनुसार जिले की तहसील सिरौली गौसपुर अन्तर्गत परगना दरियाबाद के ग्राम बिकौली मे भूमि गाटा सं•437/0177 हे•व 887/0251हे• जो कि क्रमशः खाद गड्ढा और रास्ता हेतु सुरक्षित खाते मे दर्ज है । उक्त भूमि पर वर्ष 2017 मे गांव के इबरार, साबित अली और सलीम आदि ने मदरसा बनाने के लिए अवैधानिक तरीके से बाउण्ड्री-वाल का पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया । विहिप और अन्य हिन्दू संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर गैर कानूनी निर्माण को तत्काल रोके जाने तथा सुरक्षित सरकारी जमीन पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी ।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जांच मे पाया कि उक्त निर्माण कार्य खाद गड्ढा और रास्ता के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर किया गया है । जिस पर अधिकारियों ने निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया था तथा तहसील प्रशासन द्वारा धारा 61-1 के तहत बेदखली की कार्रवाई भी प्रारम्भ की गई थी लेकिन न जाने किस दबाव मे प्रशासनिक कार्रवाई ठंडे बस्ते मे चली गई।  प्रशासनिक लापरवाही और लाचारी के दृष्टिगत इबरार आदि ने निर्माणाधीन मदरसे की दीवारें ऊंची करके टीन-शेड डाल दिया और बाकायदा “मदरसा इस्लामिया पीरबक्स अशरफुल उलूम बिकौली “का बोर्ड लगाकर मदरसा संचालन और मस्जिद के रूप मे नमाज-अजान करने लगे ।अब उक्त लोग वहां पर मदरसा और मस्जिद का पक्का निर्माण कराने की तैयारी कर रहे हैं । विहिप के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित सरकारी भूमि से अवैधानिक अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री और अपर जिलाधिकारी (राजस्व) को प्रार्थनापत्र प्रेषित किये हैं ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!