घर मे बंद ताले को तोड़कर चोरों ने लॉकर में रखी तीन लाख की नगदी सहित लाखो रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गये।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बुखार से पीड़ित पुत्र को शहर में दिखाने गये एक सेवानिवृत्त बस चालक के घर मे बंद ताले को तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े लॉकर में रखी तीन लाख की नगदी सहित लाखो रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गये। पुत्र की दवा लेकर घर वापस आये तो दरवाजे का ताला टूटा मिला तथा सारा सामान गायब था सूचना पर पहुँची पुलिस ने गहन जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे परन्तु कोई पता नही चल सका।

थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी दशरथलाल गुप्ता पुत्र राधेश्याम जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सेवानिवृत्त बस चालक है बीते कई दिनों से दशरथलाल के पुत्र सजंय का बुखार आ रहा था जिसे दिखाने के लिए परिवार के सभी सदस्य बाहरी दरवाजे में ताला बन्दकर बाराबंकी चले गये थे तथा आगामी 4 दिसम्बर को छोटे पुत्र की शादी होने के कारण खरीददारी के लिए घर की महिलाएं भी साथ मे गयी थी करीब तीन बजे वापस लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। परिजन घर के अन्दर गये तो देखा कि लॉकर में चाभी लगी हुई है तथा खुला हुआ है जबकि लाकर की चाभी बक्से में रखी थी इसके अलावा अन्दर का रखा सामान कमरे में बिखरा हुआ था। आगामी 4 दिसम्बर को होने वाली छोटे बेटे की शादी के लिए रखी 3 लाख की नगदी सहित सोने के दो हार, सोने के चार कंगन , सोने की दो मांगबेदी, सोने की एक जोड़ झमकी, सोने का एक जोड़ झाला, सोने की तीन अंगूठी, सोने की जंजीर, सोने के तीन मंगलसूत्र चांदी की दो जोड़ पायजेब, चांदी की तीन जोड़ पायल, चांदी की एक कमरपेटी, चांदी की चार जोड़ी बिछिया गायब थी। दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया डायल 112 को सूचना दी गयी तथा सूचना पर पहुँचे कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव ने मौका मुआयना करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे परन्तु कोई सुराग नही लग सका। पीड़ित ने मसौली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

