टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में शनिवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधि महाविद्यालय में ड्राइंग, पेन्टिंग, पोस्टर, रंगोली, स्पीच आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ड्राइंग मंे प्रभात तिवारी प्रथम, पेंटिंग व स्पीच में जाहन्वी यादव प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में अनीता वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके पश्चात् संविधान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
व्याख्यान कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय की छात्रा जाहन्वी यादव ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं अत्याचारों पर प्रकाश डाला तथा उसका विधिक उपचार भी बताया। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की शक्तियों से भी छात्र छात्राओं को अवगत कराया। विधि छात्रा वैष्णवी चैधरी ने ‘‘आओ जन-जन को जगाते चले, अपना अधिकार दिलाते चले’’ नामक शीर्षक कविता पढ़ी। छात्र अंकित राजपूत ने भी स्वलिखित कविता पढ़ी। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों को जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी वाक्य या शब्द का निर्वचन बड़ी ही सावधानीपूर्वक करना चाहिए, जो सरल, स्वाभाविक व प्रासंगिक हो, न कि अपनी व्यक्तिगत विवेक पर आधारित हो। उन्होंने छात्र छात्राओं को भविष्य में न्यायिक कार्यों के दौरान अनुभूति के आधार पर निर्णय न करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि विधि के छात्र छात्राओं को अनुशासित रहने की आवश्यकता है जिससे इस व्यवसाय की गरिमा बनी रहे तथा संविधान में प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों पर अमल करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि अल्प ज्ञान खतरनाक होता है, पूर्ण ज्ञान के लिए विद्यालय आना जरूरी है तभी आप अच्छे अधिवक्ता और न्यायाधीश बन कर समाज की सेवा कर सकते हैं। प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने न्यायिक सेवक परीक्षा की तैयारी हेतु छात्र छात्राओं के मार्ग दर्शन की बात कही। इस अवसर पर काॅलेज के प्रवक्ता डा. मंजय यादव, डा. नवीन सिंह, डा. वीर विक्रम सिंह, डा. दीपमाला श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने किया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

