अज्ञात डम्फर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व बाराबंकी रामनगर हाईवे पर स्थित न्यू जंक्शन ढाबे के सामने अज्ञात डम्फर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु हो गयी वही सफदरजंग थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की देर शाम थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भुलीगंज निवासी 22 वर्षीय इंद्रसेन यादव पुत्र ओमप्रकाश बाराबंकी से घर वापस लौट रहा था कि न्यू जंक्शन ढाबे के निकट अज्ञात डम्फर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर किया गया था शुक्रवार की सुबह घायल युवक की मौत हो गयी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी क्रम में 22 नवम्बर की है जब नैनामऊ आंगनवाड़ी कार्यकत्री सूफिया मुनीर पत्नी तौसीफ किदवाई अपने पुत्र ओसामा के साथ बाराबंकी की ओर जा रही थी कि मयूर ढाबे के निकट अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी जिन्हें शेखर अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया जिनकी शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। तीसरी घटना सफदरजंग थाना क्षेत्र की है बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम रामसहाय निवासी मुकेश कुमार पांडेय पुत्र भगौती प्रसाद पांडेय अपने चचेरे भाई अखंड पांडेय पुत्र बानेश्वर पांडेय के साथ बाईक नम्बर यूपी 41 ए वाई 5736 से स्वदेश मिल्क डेयरी से डियूटी कर घर वापस लौट रहे थे कि बदोसराय सफदरगंज मार्ग पर स्थित नेशनल धर्मकांटा के निकट खड़ी डीसीएम नम्बर यूपी 41 टी 4426 ने बगैर संकेत व लाइट जलाये धर्मकांटा की ओर मोड़ दिया जिसकी चपेट में आने से दोनों बाईक सवार घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!