निकाय चुनाव को लेकर बसपा की बैठक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली निकाय चुनाव को लेकर बसपा की एक बैठक पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह पाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष के पद पर पार्टी का मजबूत प्रत्याशी उतारने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाल ने कहा कि इस बार के चुनाव में बसपा प्रत्याशी इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष भगवान सिंह, डा0 अशोक पाल, राजेश पाल, विकेश शर्मा, सुखपाल सिंह, विकिंग कुमार शिवा, यशपाल, विजेन्द्र सिंह, धीर सिंह, विकास, विशाल, अभिषेक, इंद्रपाल आदि बसपाई मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!