भारती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को सौंपा  तहसील परिसर में आयोजित मासिक पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जयपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आवारा पशुओं से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसका जल्द समाधान होना चाहिए वही ग्राम पंचायत हसनपुर एवं ग्राम पंचायत पैगा भीकमपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है श्री सिह ने कहा कि निजी नलकूपों पर मीटर नही लगाए जाएं ग्राम भुसाया ब्लॉक इस्लामनगर में विद्युत सब स्टेशन प्रस्तावित है 2 वर्ष से प्रस्तावित है उसके बाद भी अभी तक नहीं बना है इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, लालू राम, आकाश, कृपाल, राहुल, रामस्वरूप, पिंटू, अतर सिंह, राम अवतार, राजेश कुमार, किशनपाल, आकाश शर्मा, केदार,रवि, हरिओम, लालाराम, गजेंद्र, ओमबीर, पिंटू आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!