जीएसटी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी से मार्केट में पसरा रहा सन्नाटा छापेमारी को लेकर गुस्से में व्यापारी, डर के दुकानें बंद कर भाग गए

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अंबेडकरनगर वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) ने अभियान चलाकर बिना पंजीयन के कारोबार करने के साथ टैक्स चोरी करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।अंबेडकरनगर जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार कर रहे व्यापारियों के फर्मो पर GST विभाग की छापेमारी का खौफ प्रमुख बाजारों में साफ दिख रहा है। छापेमारी को लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा है। जनपद मुख्यालय समेत प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रही हैं। सर्वाधिक मुश्किल मे अकबरपुर और शहजादपुर के कारोबारी दिखे। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों में व्यापारी दुकानों को बंद किए हुए हैं। बिना कागजात के कारोबार करने का आरोप इन्हीं पर लगता है। कुछ दुकानदारों ने दर्जनों बार शटर उठाया और गिराया। व्यवसायियों का कहना है कि’आज के समय में बिना कागजात के कारोबार संभव नहीं है। हो सकता है कि व्यापारी के पास मौके पर कागजात दिखाने में दिक्कत हो। लेकिन जिस प्रकार जीएसटी की टीम दुकानों पर पहुंच रही है, उससे व्यापारियों में खौफ है। ऑनलाइन से पहले से मुश्किल में कारोबार था, रही सही कसर छापेमारी ने पूरी कर दी।”लगातार बीते कई दिनों से जीएसटी एवं खाद्य विभाग के नाम पर व्यापारियों के यहां ताबड़तोड़ छापे डाले जा रहे हैं व्यापारियों में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है व्यापारियों का कहना है कि जब से जीएसटी लागू हुआ है तब से सरकार के टैक्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इसके बावजूद व्यापारियों का उत्पीड़न करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा छापे डाले जा रहे हैं या सरासर अनुचित है जब व्यापारी इमानदारी से व्यापार करके सरकार के खजाने को भरने का कार्य कर रहा है फिर भी सरकार द्वारा छापे डलवाना कहां का न्याय है ।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!