दुराचार एवं पाक्सो एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। दुराचार एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को मसौली पुलिस ने तीन अदद तमंचा मय 4 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह एव उनकी टीम ने थाना मसौली में दर्ज धारा 363, 376 डी भादवि व 3जी, 6 पाक्सो एक्ट व 3 (2) 5 एससी, एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित उदयराज वर्मा पुत्र स्व0 दयाराम लल्लन उर्फ सुशील कमार रावत, सूरज वर्मा पुत्र रामसजीवन वर्मा निवासीगण ग्राम बड़ागांव को गिरफ्तार कर कब्जे से 3 अदद तमंचा मय 4 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल यूपी 41 एडी 3460 बरामद किया गया। इसी क्रम में गनेशपुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर निवासी जमशेद पुत्र रईस को गिरफ्तार कर एक अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस 12 बोर का बरामद किया गया। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

