पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी कनौजिया की दुर्घटना में मौत हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। हैदरगढ़ की पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेत्री रानी कनौजिया की गुरुवार दोपहर जनपद कौशाम्बी के थाना कड़ा गांव के अंतर्गत अज्ञात डंपर की टक्कर से रानी कनौजिया समेत एक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बोलेरो वाहन पर सवार थी। अचानक सामने से टक्कर लग जाने के कारण ड्राइवर घायल हो गया और दोनों महिलाओं की तत्काल मौत हो गई। आनन-फानन में निकट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर का इलाज चल रहा है। रानी कनौजिया क्षेत्र में एक नेत्री के रूप में कई वर्षों से कार्य कर रही थी। उन्होंने कई बार चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में भी कार्य किया। कई बार जीते भी। इस घटना को सुनते ही क्षेत्र में सनसनी और शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा की समर्थक भी रही क्षेत्र के लोगों से उनका बड़ा ही लगाव रहता था गरीबों की सेवा या उनकी मदद करना उनका मुख्य सेवा भाव था। उनकी क्षति को पूरा करना असंभव ही नहीं नामुमकिन रहेगा। वैसे उनका पैतृक आवास विकास खण्ड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत भिखरा में था लेकिन वह वर्तमान में नगर पंचायत हैदरगढ़ में अपना निजी आवास बनवाकर रह रही थी। उन्होने नगर पंचायत हैदरगढ़ से अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने के लिए अपना दावा भी भाजपा से ठोंका था। लेकिन उनकी ये हसरत अधूरी रह गयी। श्रीमती कनौजिया की मौत की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

