पाकिस्तान पर जीत की शौर्य गाथा है विजय दिवस: अंकित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

एनसीसी कैडेट्स ने कविताओं के माध्यम से सुनाई विजय दिवस की शौर्य गाथा

बाराबंकी। राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के अध्यक्ष अंकित शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को विजय दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने देश प्रेम की कविताओं एवं भाषण के माध्यम से विजय दिवस की शौर्य गाथा प्रस्तुत की। अंकित शुक्ला ने बताया कि विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया। जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया। जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य की प्रशंसा करते हुए कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं को विजय दिवस के बारे में जानकारी देकर उनमें वीरता, साहस, देशभक्ति के संचार के लिए, कारगिल युद्ध पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई छात्राओं ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। समाजसेवी मनोज शुक्ला ने विजय दिवस के बारे में छात्राओं को जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में भी सैनिकों के अदम्य साहस के बारे में बताते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया। इस मौके पर अनीश, अंकित, अश्वनी शुक्ला, अंकुश, मानस, अजय, पप्पू, सतेंद्र कुमार, राज सिंह, मोहित, मोहन, आरती, अलका, बेबी, रेखा, शिवानी, सोनम, कोमल, लक्ष्मी समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रही।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!