दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोतवाली राम सनेही घाट अंतर्गत हाईवे पर उन्नाव जिले के एक ट्रैक्टर डिपो से नया ट्रैक्टर एक एजेंसी ले जाते वक्त पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे जाकर पलट गया और चालक की दबकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह कानपुर नगर मंधना थाना क्षेत्र के गांव भवानी पुर निवासी भारत सिंह यादव पुत्र राजा राम उन्नाव जिले के दही चौकी थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर कंपनी के डिपो से ट्रेक्टर लेकर महाराजगंज जिला जा रहा था। भिटरिया ओवर ब्रिज के पास सुबह लगभग 6 बजे किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारेे में जाकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!