हॉकी टूर्नामेंट में लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी रही विजयी स्टेट महिला हाकी टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे स्टेट महिला हाकी टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन पहला मैच लखनऊ हास्टल व झांसी के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में दोनो टीमो ने अपना दमखम दिखाया। लखनऊ हास्टल की खिलाड़ी मनीशा ने खेल के 22वें मिनट मे मैदानी गोल, 22वें मिनट में मधू ने, 37वे मिनट मे बसुन्धरा व 44वे मिनट मे मधू ने गोल करके लखनऊ हास्टल को 4-0 से जीत दिलाते हुये अगले चक्र मे प्रवेश करवाया। दूसरा मैच मेरठ व रायबरेली के बीच खेला गया। अतिम क्षणो में रायबरेली ने गोल कर जीत हासिल की। तीसरा मैच बाराबंकी व झांसी के बीच खेला गया। जिसमे बाराबंकी की टीम ने पहले हाफ के 13वे, 19वे मिनट मे पेनाल्टी कार्नर से पूजा यादव ने गोल कर टीम को बढत दिलाई। दूसरे हाफ में बाराबंकी की शैलू ने 22वे मिनट मे मैदानी गोल किया। अंतिम क्षणो मे झांसी टीम ने 33वे मिनट मे प्रीति ने गोल करके जीत का अन्तर कम किया। तथा बाराबंकी टीम ने 2-1 से मैच पर जीत हासिल की। मैच मे श्रेष्ठ खिलाडी को यातायात प्रभारी सुरेश पाण्डेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाकी सचिव मजहर अजीज खां, उपक्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, पूर्व क्रीड़ाधिकारी बी0के बाजपेयी, बृजेश दीक्षित, हुमायू नईम खा, दिलीप गुप्ता, दानिश सिद्दीकी, मो0 असलम, हाकी कोच चन्दा रानी, जमीरुल हसन, मुअज्जम सिद्दीकी मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

