पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव घातक: डीएम आशीष वर्मा बने पर्यावरण समिति के सदस्य
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सभागार में हुई। जिसमें आशीष कुमार वर्मा करपिया के अलावा को सदस्य नामित किया गया। बैठक में पर्यावरण प्रदूषण के दूरगामी दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कुछ दूरगामी दुष्प्रभाव हैं। जो अधिक घातक हैं। नवनियुक्त समिति के सदस्य आशीष वर्मा ने जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वायुमंडल का तापमान बढ़ना भूक्षरण आदि के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। प्रत्यक्ष दुष्प्रभाव के रूप में जल, वायु और परिवेश का दूषित होना, वनस्पतियों का विनष्ट होना, मानव में अनेक नए रोगों से आक्रांत होना आदि देखा जा रहा है। बड़े कारखानों से विषैला अपषिष्ट बाहर निकलने और प्लास्टिक आदि के कचरे से प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ रही है। जिसको देखते हुए शासन की ओर से एक सप्ताह पूर्व जिला स्तर पर जिला पर्यावरण समिति का गठन करने के निर्देश दिए गए थे। जिला पर्यावरणीय समिति की अध्यक्षता डीएम और संयोजन डीएफओ करेंगे। इनके अलावा विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष सदस्य बनाए जाएंगे। समिति के सदस्यों की ओर से यह पता लगाया जाएगा कि पर्यावरण से संबंधित कानूनों का पालन किया जा रहा है या नहीं। वह इसकी रिपोर्ट बनाकर सौंपेगे। कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन को सहयोगी नहीं बनाते, तब तक उत्तम खेती करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान अपने अनुभवों को किसान के साथ साझा करें। किसान भी कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी खेती के विषय में जानकारी प्राप्त करते रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

