दहेज की खातिर पति व ससुरालियों ने विवाहिता को पहले जमकर पीटा उसके बाद दिया जहर हालत गंभीर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली दहेज की खातिर पति व ससुरालियों ने एक विवाहिता को पहले तो जमकर पीटा बाद में उसे जहर दे दिया। सूचना पर मायके पक्ष से भाई आदि मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बरेली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा निवासी ओमकार सिंह ने अपनी एकमात्र पुत्री अपेक्षा यादव का विवाह चार वर्ष पूर्व बिल्सी रोड निवासी राहुल यादव पुत्र शेरसिंह यादव के साथ की थी। अपेक्षा के भाई गगनप्रकाश का आरोप है कि ससुराली शुरू से ही अधिक दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान अपेक्षा ने एक पुत्री मिस्टी को जन्म दिया जो इस वक्त तीन साल की है। आरोप है कि शनिवार सुबह लगभग नौ बजे पति व अन्य ससुरालियों ने अपेक्षा को जमकर मारापीटा। इसके बाद उसे जबरन जहर दे दिया। सूचना मिलते ही भाई व मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। भाई गगन ने बहन के बयान की वीडियो रिकार्डिंग कर ली जिसमें उसने मारपीट व जहर देने का आरोप लगाया। आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल लाया गया जहां गंभीर हालत में चिकित्सक ने बरेली रैफर कर दिया। बरेली ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने कोतवाली पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि आरोपी राहुल यादव की पहले एक शादी आंवला थाना क्षेत्र के गांव मलगांव से हो चुकी है। उसको भी पति राहुल प्रताड़ित करता था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!