ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल स्तरीय बैठक शाहजहांपुर में आयोजित की गई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 97192+6984

बदायूं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल स्तरीय एक बैठक शाहजहांपुर में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव केजी गुप्ता ने कहा कि आज बड़े मीडिया घरानों में भी ग्रापए की हनक दिखाई दे रही है। मंडल के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता ने कहा कि हमारे संगठन से कोई भी पत्रकार अछूता नहीं रह गया है। प्रदेश में आज हमारा संगठन सबसे ताकतवर स्थिति में खड़ा है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह को पूरे मंडल पर पैनी नजर रखने व संगठन को और मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में लखनऊ मंडल के अध्यक्ष अतुल कपूर, बदायूं जिलाध्यक्ष संजीव सक्सेना, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, पीलीभीत जिलाध्यक्ष निर्भय प्रताप सिंह आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 97192+6984

Don`t copy text!